मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा: ट्रैक्टर पलटा, बिजली का तार गिरा और 2 युवकों की जिंदा झुलस कर मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 2 युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई और उनका ट्रैक्टर पूरी तरह खाक हो गया। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया और बिजली के पोल से टकरा गया। इस टक्कर के कारण खंभे का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। कुछ ही पलों में भीषण आग ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवक ट्रैक्टर के अंदर फंस गए और आग की लपटों में जिंदा झुलस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना का दृश्य देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा। पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता की लहर दौड़ गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…