उपमुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पटना, 05 दिसंबर 2025:सरदार पटेल भवन सह पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को राज्य के उपमुख्य (गृह) मंत्री  सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा, अपराध अन्वेषण विभाग (CID), विशेष कार्यबल (STF) और सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रभागों की कार्यप्रणाली, हालिया उपलब्धियों, अपराध नियंत्रण के प्रयासों, खुफिया तंत्र को मजबूत करने, सुरक्षा प्रबंधन और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान माननीय उपमुख्य (गृह) मंत्री ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई, तथा विभिन्न पुलिस प्रभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य

  • कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना
  • अपराध नियंत्रण एवं खुफिया तंत्र को मजबूत करना
  • सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करना
  • पुलिस प्रभागों के बीच तालमेल को बढ़ाना

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह सचिव प्रणव कुमार, तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षक के घर में ही ‘भक्षक’! भवानीपुर थाने के रसोइए ने हवलदार के बैग से उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा और किशनगंज की धरती ने उगला ‘प्राचीन इतिहास’! खुदाई में मिलीं भगवान गणेश और विष्णु की दुर्लभ मूर्तियां; पुरातत्व प्रेमियों की उमड़ी भीड़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading