मुंगेर में प्रेम-प्रसंग का हाई वोल्टेज ड्रामा, शादी का वादा कर धोखा देने का आरोप

मुंगेर। जिले के दो नंबर गुमटी इलाके से प्रेम में धोखे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सड़क पर प्रेमी और प्रेमिका के बीच जमकर हंगामा हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। युवती ने युवक पर शादी का वादा कर लंबे समय तक संबंध रखने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। बहस के दौरान युवती ने युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया, जबकि युवक ने भी अपने पक्ष में तर्क दिए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हालात बिगड़ते देख लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 गश्ती दल मौके पर पहुंचा और युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया।

इसके बाद वासुदेवपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने जयपुर में किया अध्ययन

    Share Add as a preferred…

    पटना में 60 साल के दूल्हे और 30 वर्षीय महिला की शादी पर मचा बवाल, पहले पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने कराया समझौता

    Share Add as a preferred…