मुंगेर में तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, दो की मौत, एक घायल

धरहरा (मुंगेर), 3 मई — मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा-वनवर्षा मार्ग पर गंगापुर गांव के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृतकों की पहचान मोहनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार (22) और रविश कुमार (32) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी कर आजीविका चलाते थे। वहीं, राजकुमार नामक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे से हमला, दो घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला: नवाचार, विकास और उम्मीदों का संगम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *