हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकियों पर इनाम, मोतिहारी पुलिस ने जारी किए नंबर

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने वाले जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों पर मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने या आतंकियों की सूचना मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर जानकारी दें।

इन तीन आतंकियों के नाम हैं हसनैन अली, आदिल हुसैन और मो. उस्मान। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ये सभी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी से हसनैन अली, उमरकोट से आदिल हुसैन और बहावलपुर से मो. उस्मान शामिल हैं।

नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों और भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में हैं। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) मैपिंग के जरिए आतंकियों की तलाश कर रही है। इसके तहत अररिया, सुपौल, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

एसएसबी, पटना के आईजी नीतीश कुमार उज्ज्वल ने कहा कि तीनों आतंकियों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की गुप्त सूचना मिली है। सुरक्षा एजेंसियां मैपिंग और जाल बिछाकर आतंकियों को पकड़ने के प्रयास में हैं।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading