हीरो एशिया कप 2025 बिहार: ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची वैशाली और भोजपुर, हुआ भव्य स्वागत

  • ट्रॉफी का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत, युवाओं में दिखा उत्साह
  • शुभंकर “चांद” बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
  • 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पहली बार राजगीर में होगा एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट

पटना, 19 अगस्त 2025 :-बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप 2025 बिहार की तैयारियों को लेकर शुरू की गई ट्रॉफी गौरव यात्रा का आज वैशाली और भोजपुर जिलों में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 अगस्त को पटना से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

वैशाली जिले के एन.एन. कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने ट्रॉफी और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने “खेल के रंग बिहार के संग” नारा लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया।

वहीं भोजपुर में जिला खेल कार्यालय में ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार, क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह सहित कई खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह जगाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 29 अगस्त को राजगीर पहुंचेगी, जहां से 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…