बिहार में भयंकर बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने 2 दिनों के लिए जारी की चेतावनी

ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही 7 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। औरंगाबाद , गया व नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर आंधी पानी के साथ ओला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। इस हफ्ते लोगों को गर्मी का सितम परेशान नहीं करेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना पुलिस की बड़ी तैयारी, सोनू-मोनू समेत 12 फरार अपराधियों पर 50 हजार तक इनाम का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    पटना सिटी में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, चाची से आखिरी बातचीत के बाद कमरे में फंदे से लटकी मिली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *