बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: सीमांचल और पूर्वी जिलों में 29 से 31 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी

पटना | बिहार के सीमांचल और पूर्वी जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में अतिभारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

29 मई का पूर्वानुमान

किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

30 मई को अतिभारी वर्षा की चेतावनी

किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना है। वहीं सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, जमुई और बांका में भी भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

31 मई को भी जारी रहेगा असर

किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

अन्य क्षेत्रों में सामान्य स्थिति

राज्य के अन्य भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है।


पटना में उमस भरी गर्मी बनी रही

राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के कई जिलों में बुधवार को छिटपुट बूंदाबांदी के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह लगभग 10 बजे के आसपास हल्की वर्षा हुई, लेकिन नमी वाली हवाओं के कारण दिनभर पसीना छुड़ाने वाली गर्मी महसूस की गई।


मौसम में बदलाव के पीछे मानसून की दस्तक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का तेजी से प्रसार हो रहा है। बंगाल की खाड़ी की शाखा भी धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व भारत की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से बिहार में मानसून पूर्व गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। हालांकि, दक्षिण बिहार में इसका असर अपेक्षाकृत कम दिख रहा है, लेकिन तापमान में गिरावट से आंशिक राहत जरूर मिल रही है।


सावधानी बरतें:
मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले स्थानों पर न जाएं और बिजली की गड़गड़ाहट या तेज हवा के समय सतर्क रहें।

(ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें)

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *