स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले : आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहा रहा राजद

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि आरक्षण के मसले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद घड़ियाली आंसू बहा रहा है। राजद का आरक्षण लालू परिवार तक ही सीमित रहा है।

आरोप लगाया कि लालू प्रसाद को पत्नी, बेटा व बेटी के अलावा कभी किसी दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े की याद नहीं आई। वह राजद आज आरक्षण के नाम पर दलितों, पिछड़ों व अतिपिछड़ों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

रविवार को जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस हमेशा अतिपिछड़ों का अपमान करते और धोखा देते रहे हैं। कांग्रेस ने अतिपिछड़ों के लिए गठित काका कालेलकर और मुंगेरीलाल कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

कांग्रेस ने 1953 में पिछड़े वर्गों के लिए गठित काका कालेलकर कमेटी की 1955 में आई रिपोर्ट को 45 वर्षों तक ठंडे बस्ते में रखा। न पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया न पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया।

  • ये भी पढ़े..

    पटना लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य का सरकार पर हमला: ‘छात्रों की आवाज दबाना तानाशाही’, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…