भागलपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर, 23 सितंबर 2025।भागलपुर जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई।

गोराडीह प्रखंड के विशनपुर जिच्छो ग्राम पंचायत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय कर्मी, ग्रामीण और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, कैंडल मार्च, स्वच्छता शपथ और श्रमदान जैसे कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना बताया गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में पार्क निर्माण का विरोध, बच्चों के खेल मैदान को बचाने सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…