ऑफिस में छलकाता है जाम और घर बुलाकर मांगता है….. , बिहार के इस अधिकारी का VIDEO VIRAL

बिहार के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया (Forester”s Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कभी आफिस में जाम छलकाते नजर आ रहे हैं तो कभी रिश्वत लेते… वीडियो वायरल होने के बाद उनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जिला वन पदाधिकारी ने मामले को लेकर एक जांच टीम गठित की है।

दरअसल, जमुई में झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार की दो वीडियो, फोटो और एक ऑडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे हाथ सिगरेट है। एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए देखा गया है।

इसके अलावा वायरल हुई ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद फॉरेस्ट की जिले में खूब चर्चा हो रही है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला वन पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने एक जांच टीम गठित की है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *