हार्दिक पांड्या ने तलाक की अफवाहों के बीच बेटे के साथ शेयर की फोटो, कहा- मैं तुम्हारे लिए सब कुछ…

टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपने घर वापस आ गए हैं। अपने घर वापस आने के बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके बेटे की यह फोटो अब वायरल हो गई है।

इस फोटो को शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने कैप्शन ने लिखा, ‘माय 1! मैं जो भी करता हूं, तुम्हारे लिए ही करता हूं।

हार्दिक-नताशा की तलाक का अफवाहों ने पकड़ा जोर

टीम इंडिया के खिलाड़ी स्वदेश वापस लौट आए हैं। इस दौरान खिलाड़ियों का परिवार उनका साथ नजर आया था, लेकिन इसके बाद भी हार्दिक की पत्नी नताशा कहीं भी नजर नहीं आई थी। जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास के संकेत मिले थे। इस वजह से एक बार फिर से इन दोनों के तलाक का अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

https://www.instagram.com/p/C9CrvrtNaEA/?igsh=MnQ3dWdlM2lhenBv

टी 20 वर्ल्ड कप में किया था दमदार प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 144 रन बनाए थे और 11 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने ये रन 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। फाइनल मैच में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया था। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने आखिरी ओवर में 16 रनों का बचाव किया था।

अपने इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें आईसीसी टी 20 रैंकिंग में भी मिला है। वो टी20 में ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े..

FIFA वर्ल्ड कप के शोर में चमक रहा बिहार का यह गांव! 100 साल से हर घर में फुटबॉलर, मेसी-रोनाल्डो हैं बच्चों के आदर्श

Share Add as a preferred…

FIFA World Cup 2026: तीसरे स्थान की जंग में भिड़ेंगे फ्रांस और इंग्लैंड, एम्बापे-केन के बीच गोल्डन बूट की भी टक्कर

Share Add as a preferred…