गुरु रहमान की गर्दनीबाग धरनास्थल पर एंट्री बैन : CM नीतीश से मुलाकात की जिद पर अड़े BPSC अभ्यर्थी

पटना में BPSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार सुबह पटना सदर एसडीएम गौरव कुमार ने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अभ्यर्थियों को BPSC सचिव से मिलने का सुझाव दिया लेकिन उम्मीदवारों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

CM नीतीश से मुलाकात की जिद पर अड़े BPSC अभ्यर्थी

धरने पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों का कहना है कि वे उन्हीं अधिकारियों से क्यों मिलें, जिन पर वे सवाल उठा रहे हैं। कैंडिडेट्स का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कर सकते हैं और वे उन्हीं से मुलाकात करेंगे। पटना सदर SDM गौरव कुमार ने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शनकारियों को समझाने की भरसक कोशिश की लेकिन उनका प्रयास नाकाम रहा। इसके बाद वे धरनास्थल से चले गए। गौरव कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन BPSC सचिव से मुलाकात कराने को तैयार है लेकिन निर्णय अभ्यर्थियों को लेना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार को बड़ी रेल सौगात: मानसी-सहरसा रेलखंड डबलिंग परियोजना को मंजूरी, ₹499 करोड़ होंगे खर्च

    Share Add as a preferred…

    समस्तीपुर में TRAI का उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम, टेलीकॉम फ्रॉड से बचाव और उपभोक्ता अधिकारों पर दी गई अहम जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *