मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ का भव्य लोकार्पण

बिहार विधान परिषद सभागार में आयोजित समारोह में साहित्यिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने किया स्वागत

पटना, 09 सितंबर 2025।प्रख्यात लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ का लोकार्पण बिहार विधान परिषद सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद उपसभापति प्रो. रामवचन राय ने की।


पुस्तक का उद्देश्य और महत्व

लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संघर्ष, दृष्टिकोण और विकासोन्मुख सोच को शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक नई पीढ़ी को प्रेरणा देने और बिहार में विकास की वास्तविक तस्वीर दिखाने का प्रयास करती है।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्य को हमेशा प्राथमिकता दी है। मुरली जी ने इस पुस्तक के माध्यम से नीतीश सरकार की छवि को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में बुनियादी कनेक्टिविटी और बुनियादी विकास कार्य कर राज्य को नई पहचान दिलाई है। पुस्तक में बिहार के विकास के महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्य ही उनकी पहचान हैं। बिहार धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्य स्वयं बोलता है और पूरी दुनिया उनकी उपलब्धियों की सराहना कर रही है।

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में पूरी तरह योगदान दिया है, और यही कारण है कि राज्य ने अलग पहचान बनाई है। वरिष्ठ पत्रकार सुजीत झा ने भी पुस्तक की सराहना की और कहा कि यह नीतीश जी की कार्यशैली और योगदान को गहराई से दर्शाती है।

किरण पब्लिकेशन के प्रबंधक निदेशक संकेत कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह साहित्यिक पुस्तक प्रकाशित हुई है।


समारोह की उपस्थिति

कार्यक्रम में किरण पब्लिकेशन समूह की निदेशक रेणु प्रसाद, कवि समीर परिमल, प्रो. अरुण सिंह, प्रो. सुहेली मेहता, पंकज सिंह, अमित शाखेर, अमरजीत कुमार, अतुल कुमार, अलोक पाठक, राकेश कुमार, किशु, काव्या, अनिशा सिन्हा, अनुराग सिन्हा, गौरव कुमार, नीतीश शर्मा, अंकित कुमार, रामजी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, लेखक और पत्रकार उपस्थित रहे।

मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जितेंद्र कुमार ने किया और उन्होंने उपस्थित लोगों से पुस्तक पाठन को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading