मधेपुरा: फिरौती के लिए अपहृत 2 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 20 घंटे में किया सकुशल बरामद

पुलिस की तेज़ कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया हिरासत में

मधेपुरा, 09 सितंबर 2025।आलमनगर थाना क्षेत्र में दिनांक 07.09.2025 को सूचना मिली कि दो वर्षीय बच्चा को फिरौती के लिए अपहृत कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने लगातार तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन की। उसके परिणामस्वरूप अपहृत बच्चा घटना के मात्र 20 घंटे के भीतर पूर्णिया से सकुशल बरामद किया गया। घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है।


बरामदगी और विवरण

  • अपहृत बच्चा – 2 वर्ष
  • चार चक्का वाहन – 1 (अपहरण में प्रयुक्त)
  • मोबाइल – 2

अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।


छापामारी और टीम

इस अभियान में शामिल रहे:

  1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज
  2. जिला तकनीकी शाखा
  3. थानाध्यक्ष आलमनगर
  4. अन्य थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस अधिकारी और बल
  5. विशेष कार्य बल (SPF) के पदाधिकारी और बल

मधेपुरा पुलिस ने घटना की जांच जारी रखते हुए कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…