
भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सनहौला प्रखंड में आज महागठबंधन का चुनावी कार्यालय धूमधाम से उद्घाटित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव, वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष कांतलाल प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यालय उद्घाटन के मौके पर उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि 11 नवंबर को सभी एकजुट होकर क्रमांक संख्या-3 पर लालटेन छाप को वोट देंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
नेताओं ने कहा कि यह चुनाव बिहार में परिवर्तन की दिशा तय करेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास के सवाल पर एकजुट है, और इस बार जनता का पूरा समर्थन महागठबंधन के साथ है।
कार्यक्रम में भारी भीड़ और जोश से माहौल गूंज उठा, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि सनहौला से लेकर कहलगांव तक मतदाता अब बदलाव के मूड में हैं।


