महागठबंधन दो सर्वे में आगे; 14 नवंबर को नतीजे – क्या तेजस्वी 18 नवंबर को लेने जा रहे मुख्यमंत्री की शपथ

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। अब सबकी नजर 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर है। इससे पहले आए एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कुछ सर्वे में महागठबंधन को बढ़त मिली है।


ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है

महा-एग्जिट, भास्कर रिपोर्ट्स, CHANAKYA STRATEGIES, MATRIZE, JVC’s Poll, People’s Insight और Peoples Pulse के सर्वे में एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
इन सर्वे के अनुसार एनडीए की संभावित स्थिति इस प्रकार है —

एग्जिट पोल एजेंसीNDA सीटेंमहागठबंधन सीटें (अनुमान)
महा-एग्जिट पोल152 सीटें
भास्कर रिपोर्ट्स पोल145–160 सीटें
CHANAKYA STRATEGIES130–138 सीटें
MATRIZE147–167 सीटें
JVC’s Poll135–150 सीटें
People’s Insight133–148 सीटें
Peoples Pulse133–159 सीटें

इन सर्वे के अनुसार महागठबंधन 100 सीटों तक भी नहीं पहुंच पा रहा है।


दो एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत

हालांकि, दो एग्जिट पोल — JOURNO MIRROR और DB LIVE ELECT LINE — में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

JOURNO MIRROR के सर्वे के अनुसार:

  • महागठबंधन: 130–140 सीटें
  • NDA: 100–110 सीटें
  • AIMIM: 3–4 सीटें
  • अन्य: 3 सीटें

DB LIVE ELECT LINE के सर्वे के अनुसार:

  • महागठबंधन: 130–144 सीटें
  • NDA: 95–109 सीटें
  • अन्य: 0–8 सीटें

14 नवंबर को आएंगे नतीजे

11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जबकि एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है।


 

ये भी पढ़े..

OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

Share Add as a preferred…

बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

Share Add as a preferred…