राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने किशोर कुणाल के निधन पर जताया दुख, कहा- उन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष एवं महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

‘कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे’

आर्लेकर ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उन्होंने धर्म के साथ मानव सेवा को जोड़कर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए महावीर कैंसर संस्थान सहित पांच अस्पताल संचालित हैं। उनके निधन से प्रशासनिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि महावीर मंदिर न्यास के सचिव और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी आर्चाय किशोर कुणाल का आज सुबह हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। कुणाल को रविवार की सुबह काडिर्यक अरेस्ट हुआ। इसके बाद तुरंत उन्हें महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *