मुख्य बिंदु:
- गोपालपुर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई
- आरोपी कमलेश झा गिरफ्तार
- न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
भागलपुर, नवगछिया | 27 मई 2025: गोपालपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गोलीबारी कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कमलेश झा को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी।
क्या है मामला?
दिनांक 24 फरवरी 2025 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में रोहित कुमार के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था।
अब तक की कार्रवाई
इस मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी थी। जांच के क्रम में 25 मई को अभियुक्त कमलेश झा, पिता स्वर्गीय दयानंद झा, निवासी गोसाई गांव, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की सतर्कता
एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


