गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5000 का इनामी शराब माफिया और उसका साथी गिरफ्तार

गोपालगंज, 09 अगस्त 2025 –जगतौली ओपी पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 रुपये के इनामी कुख्यात शराब माफिया अजय यादव और उसके साथी छोटेलाल यादव को दबोच लिया। अजय यादव न केवल शराब तस्करी के कई मामलों में वांछित था, बल्कि पुलिस टीम पर हमले के गंभीर मामले में भी मुख्य आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम वाहन जांच अभियान के दौरान लामिचौर पश्चिम टोला पहुंची, जहां एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान 18 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय यादव (35 वर्ष, पिता गरजू यादव, निवासी मदरवानी) और छोटेलाल यादव (45 वर्ष, पिता स्व. राजदेव यादव, निवासी खलवा टोला) के रूप में हुई।

पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी

17 जून 2025 को फुलवरिया थाना क्षेत्र में अजय यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस घटना में अजय यादव मुख्य आरोपी था, जो तब से फरार चल रहा था।

अजय यादव पर दर्ज बड़े मामले

अजय यादव पर अब तक दर्ज 15 से अधिक आपराधिक मामले हैं, जिनमें पुलिस पर हमला, अवैध शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड फुलवरिया, भोरे और यहां तक कि उत्तर प्रदेश के थानों में भी फैला हुआ है।

छोटेलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड

छोटेलाल यादव भी किसी छोटे खिलाड़ी की तरह नहीं है। वह बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों जगह कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है, जिनमें शराब तस्करी, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब और एक बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

गोपालगंज पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी कामयाबी है और आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई होगी।

 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    पूर्व रेलवे, मालदा मंडल ने नवंबर 2025 में स्क्रैप बिक्री से हासिल किए ₹2.56 करोड़
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अब राज्य गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य, शिक्षा विभाग की नई एडवाइजरी जारी

    Continue reading