होली मिलन समारोह में अश्लील गीत गाना गोपाल मंडल को पड़ा भारी, नवगछिया थाने में दर्ज हुआ मामला

बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल (Gopal Mandal) के विरुद्ध अश्लील भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) गाने के आरोप में पुलिस ने नवगछिया थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जिले के नवगछिया बाजार में बीते दिनों होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक छैला बिहारी के चल रहे कार्यक्रम में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक भोजपुरी गीत पर डांस करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उस समय महिला कलाकार भी मौजूद थीं। बाद में इस वारदात का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उक्त वायरल वीडियो पर स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लेते हुए विधायक मंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में थाने के पुलिस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में विधायक गोपाल मंडल ने महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाले अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे उस समय मौजूद महिला कलाकार की गरीमा धूमिल हुई है।

‘‘यह सब विपक्ष की साजिश है”- गोपाल मंडल
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा है कि विधायक मंडल ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश का भी उलंघन किया है। इस मामले के साक्ष्य के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और विभिन्न अखबार रिपोटर को आधार बनाया है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही अनुसंधान पदाधिकारी अजीत कुमार ने वायरल वीडियो से संबंधित एक पेन ड्राइव को जब्त करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। इस बीच जदयू विधायक गोपाल मंडल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किसी भी तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब विपक्ष की साजिश है।”

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *