बिहार में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते मिलेगा वेतन संरक्षण का लाभ

पटना। बिहार चुनावी माहौल के बीच शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले स्थानीय शिक्षकों को वेतन संरक्षण (Pay Protection) का लाभ दिया जाएगा। विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक लगभग ढाई लाख शिक्षकों को यह फायदा मिलने लगेगा।

पहली और दूसरी सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक होंगे लाभान्वित

शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रथम और द्वितीय सक्षमता परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी शिक्षक इस लाभ के दायरे में आएंगे। इसके साथ ही उन्हें बकाया वेतन वृद्धि (arrears) का भुगतान भी किया जाएगा।

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत

विभाग के इस फैसले से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से वेतन संरक्षण की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि विशिष्ट शिक्षक के रूप में पदोन्नति के लिए सक्षमता परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है, जिसके बाद यह निर्णय काफी अहम माना जा रहा है।

शिक्षकों के संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

  • ये भी पढ़े..

    लालू के एक फोन ने बदल दिया था बिहार का कानून! 10 सर्कुलर रोड का पूरा सच

    Share Add as a preferred…

    बिहार में पहली बार हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा: 15 जुलाई से आसमान से देखिए पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर की खूबसूरती

    Share Add as a preferred…