भागलपुर वासियों के लिये अच्छी खबर:6 स्क्रीन के साथ FM MALL में मल्टीप्लेक्स खुलने को तैयार

भागलपुर के बरारी बियाडा क्षेत्र स्थित FM MALL में 6 स्क्रीन युक्त मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ रविवार को होगा। नार्मल स्क्रीन के साथ थ्री-डी मूवी का भी मजा लोग ले पाएंगे।पहले दिन दक्षिण फिल्मों के सिनेस्टार प्रभाष की सालार, शाहरूख अभिनित डंकी, सनी देओल की गदर-2, रणबीर कपूर की एनीमल, जवान और 1थ्री-डी फिल्म वार्नर ब्रास कंपनी की एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम प्रदर्शित की जाएगी।

भागलपुर वासियों के लिये अच्छी खबर:6 स्क्रीन के साथ FM MALL में मल्टीप्लेक्स खुलने को तैयार

टिकट की बुकिंग बुक माई शो के जरिये आनलाइन भी की जा सकेगी। प्रबंध निदेशक डॉ. एम हसन ने बताया कि यहां छह स्क्रीन का पूरा सेटअप है। प्रबंधक अमित दुबे ने बताया कि 6 में से अभी चार स्क्रीन को ही शुरू किया गया है ।

भागलपुर वासियों के लिये अच्छी खबर:6 स्क्रीन के साथ FM MALL में मल्टीप्लेक्स खुलने को तैयार

यहां पिछले 10 साल से कोई अच्छा सिनेमा हॉल चालू नहीं है, जहां आप परिवार के साथ जा सके। यहां कई सिनेमा हॉल थे। लेकिन मेंटेनेंस बिल्कुल नहीं और गंदगी भरमार हैं, ऐसे में यहां के लोग पर्दा पर फिल्म देखने को तरस गए हैं।

https://youtube.com/shorts/ukQH5Rp7w3c?si=3NJF7xOLapD8xvg6

जिला वासियों को मूवी देखते की इच्छा होती है तो करीब 100 किमी दूर देवघर जाना होता है। ऐसे में लोगों को मल्टीप्लेक्स की जरूरत महसूस हो रही थी। यह मल्टीप्लेक्स आधुनिक तकनिकों से लैस है।रविवार यानि कल से इसे चालू करने की योजना है।

और हां टिकट की बुकिंग आप https://fmcineplex.com/ पर जाकर कर सकते है। 

Related Posts

आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

Continue reading
नालंदा में 3 करोड़ की ‘महा-चोरी’ का पर्दाफाश! अस्थावां पुलिस की बड़ी कामयाबी; पूर्व मुखिया के घर से चोरी हुए गहनों के साथ 5 गिरफ्तार?

HIGHLIGHTS: शेरपुर गांव में हुई…

Continue reading