गुड न्यूज: अगस्त से बिहार में बस यात्रा होगी स्मार्ट और कैशलेस, ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा शुरू

अब मोबाइल से करें बस टिकट बुकिंग, लंबी कतार और नकद से मिलेगी राहत

पटना, 12 जुलाई 2025:बिहार के बस यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य में बस यात्रा अब डिजिटल और सुविधाजनक होने जा रही है। अगस्त से पूरे बिहार में बस टिकट की ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बस यात्रा पूरी तरह कैशलेस और पारदर्शी बन जाएगी।

परिवहन विभाग और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग सेवा को लेकर एमओयू साइन किया जाएगा। यह साझेदारी पीपीपी मॉडल के तहत होगी, जिसके अंतर्गत केनरा बैंक तकनीकी और डिजिटल ढांचा उपलब्ध कराएगा।


कैशलेस बस सेवा क्यों है खास?

  • अब नकद पैसे की जरूरत नहीं
  • मोबाइल से ही टिकट बुकिंग की सुविधा
  • टिकट काउंटर की लंबी कतार से मुक्ति
  • पारदर्शिता और ट्रैकिंग आसान
  • पूरे राज्य में लागू होगी यह सुविधा

क्या होगा इस पहल में खास

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत:

  • केनरा बैंक डिजिटल टिकटिंग सॉफ़्टवेयर और उपकरण मुहैया कराएगा।
  • यात्री मोबाइल ऐप या पोर्टल से घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे।
  • ई-पेमेंट के ज़रिये टिकट खरीदना संभव होगा।

कार्यक्रम का आयोजन होटल मौर्या, पटना में किया जाएगा, जहां परिवहन मंत्री शीला मंडल, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा मौजूद रहेंगे।


बेंगलुरु मॉडल से मिली प्रेरणा

इस पूरी व्यवस्था को बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) के तर्ज़ पर तैयार किया गया है। बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देगी और राज्य की पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रणाली को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाएगी


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *