अपने ही मालकिन के घर लूट की वारदात करने वाली लड़कियां पकड़ी गई, पुलिस का पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सूर्या विहार कालोनी से तीन लड़कियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लड़कियों ने पहले मकान मालकिन के हाथ-पैर को रस्सी से से बांधा से फिर घर में रखे ज्वेलरी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ स्टेशन चौक स्थित शिवम होटल के पास से तीनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले ही इन लड़कियों को काम पर रखा गया था। जिसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया । सीसीटीवी में तीन लड़कियों में से दो लड़कियां जींस पैंट और वाइट टी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और काफी खोजबीन के बाद तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों के पास से पुलिस ने ज्वेलरी और केश भी बरामद किया हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…