गौतम अडानी ने खरीदी न्यूज एजेंसी IANS India, पहले भी खरीद चुके हैं दो दिग्गज मीडिया कंपनियां

मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने न्यूज एजेंसी IANS India को खरीद लिया है. इस सौदे के बाद अडानी समूह की मीडिया में पकड़ और ज्यादा मजबूत हो गई है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में Quintillion Business Media को खरीदा था, जो कि BQ Prime नाम से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म चलाती है. इसके बाद दिसंबर में अडानी समूह (Adani Group) ने NDTV में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी.

सौदे की कीमत का खुलासा नहीं 

अडानी समूह ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा है. कंपनी ने नियामकीय जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडरी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. हालांकि, अडानी ग्रुप ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

मीडिया में बढ़ती जा रही पकड़ 

अडानी समूह ने पिछले साल मार्च में फाइनेंस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम चलाने वाले कंपनी क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था. इसके बाद दिसंबर में अडानी ने एनडीटीवी को भी अपनी झोली में डाल लिया था. इन दोनों कंपनियों को भी एएमएनएल ने ही खरीदा था. एएमएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएनएस और संदीप बामजई के साथ उसने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है. वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का रेवेन्यू 11.86 करोड़ रुपये रहा था.

एएमएनएल की सब्सिडरी होगी आईएएनएस

फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा. कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा. अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी.

कमोडिटी ट्रेडर से बिजनेस टायकून बने अडानी

गौतम अडानी ने 1988 में कमोडिटी ट्रेडर के तौर पर व्यापार की शुरुआत की थी. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, एयरपोर्ट, एफएमसीजी, कोयला, ऊर्जा प्रबंधन, सीमेंट और कॉपर सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली. हाल ही में अडानी ग्रुप ने 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम भी खरीदा था.

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *