सुल्तानगंज के कई वार्डों में गंगा का पानी घुसा, फसल और घरों को भारी नुकसान – सरकारी सहायता नदारद

भागलपुर/सुल्तानगंज, 13 अगस्त 2025 – नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 5, 7, 8 समेत अन्य वार्डों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है और सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है।

वार्ड संख्या 7 की पार्षद रुबी देवी ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले 10 दिनों से गंगा का पानी घुसा हुआ है। इस दौरान फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और कई घरों में पानी भर गया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से राहत सामग्री या मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, सीओ रवि कुमार और बीडीओ संजीव कुमार से दूरभाष पर बात की गई है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान मौके पर दर्जनों बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द से जल्द राहत सामग्री और मुआवजे की मांग की।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…