सोने-चांदी के मुकुट से लेकर घोड़े की सवारी तक, अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में छाए तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का आज दूसरा दिन है। थोड़ी देर में वे बेगूसराय पहुंचेंगे और यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले बख्तियारपुर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। राजद विधायक अनिरुद्ध यादव ने उन्हें सोने का मुकुट पहनाया। इस मौके पर राजद समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनोखा समर्थन

तेजस्वी के आने से पहले बख्तियारपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीड़ जुटाने के लिए डांसरों को भी बुलाया गया। वहीं, एक समर्थक पूरे शरीर को राजद के हरे रंग में रंगकर सभा स्थल पर पहुंचा और लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अथमलगोला, बाढ़ और मोकामा में भव्य स्वागत

अथमलगोला में तेजस्वी यादव का स्वागत फूलों की बारिश से किया गया। समर्थकों ने जेसीबी मशीन से उन पर फूल बरसाए।
इसके बाद बाढ़ के गुलाबबाग में उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया।
बाढ़ से आगे बढ़ते हुए तेजस्वी यादव घोड़े पर सवार होकर मोकामा पहुंचे, जो बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है।

तेजस्वी का हमला – “लोग घरों में सुरक्षित नहीं”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा

“जहां भी हम जा रहे हैं, हजारों-हजार लोग इस यात्रा को समर्थन देने के लिए सड़कों पर उमड़ रहे हैं। यह बताता है कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से आक्रोशित है। भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है, ब्लॉक और थाने में घुसखोरी आम हो गई है। अपराध की स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।”

Related Posts

बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading