भागलपुर | 14 अगस्त 2025 —राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, भागलपुर ने जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों में सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा।
किसकी होगी समस्या का समाधान?
अभियान के दौरान उन लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा—
- जिनके कागज़ात में नाम, पिता का नाम, खाता, खेसरा, केवाला या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि है।
- जिनकी जमाबंदी अभी भी पूर्वजों के नाम से दर्ज है।
कैसे होगा समाधान
प्रशासनिक टीमें घर-घर जाकर लोगों के दस्तावेज़ों की त्रुटियाँ सुधारेंगी, ताकि आम लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी की पहल
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से
- आम जनता को राहत मिलेगी,
- सुधार कार्य तेज़ी से पूरे होंगे।


