फ्रेंच कपल ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, दुल्हन दूल्हे से 8 वर्ष बढ़ी, पढ़े दोनों की प्रेम कहानी

सनातन धर्म से प्रभावित फ्रांस के रहने वाले एक युगल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह किया और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। फ्रांस के इस जोड़े की पहचान इसकेंदर (21) और बसमा (29) के रूप में हुई है।

GridArt 20231227 143806919 scaled

इसकेंदर ने बसमा की मांग भरी

इसकेंदर ने बसमा की मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाया और अग्नि कुंड के सात फेरे लिए। प्रत्येक फेरे पर पढ़े जाने वाले श्लोक का अर्थ उन्होंने अपनी भाषा में समझा। इसकेंदर और बसमा का कहना है कि भारतीय संस्कृति के बारे में उन्होंने पहले ही पढ़ा था और यहां आने के बाद उन्होंने एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस की.

GridArt 20231227 143836695 scaled

उन्होंने बताया कि हमारी यह इच्छा थी कि हम भारत में जा कर दोबारा शादी करें। उन्होंने बताया कि जब हमने इंटरनेट पर सर्च किया तो समझ आया कि दोबारा शादी के लिए आगरा से अच्छा कोई शहर नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि आगरा में ही शाहजहां ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल बनवाया था, जो मोहब्बत की सबसे सुंदर निशानी है।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading