छापेमारी में चार ट्रक लॉटरी टिकट जब्त पांच लोग गिरफ्तार

पटना/ सासाराम। औरंगाबाद और रोहतास के डेहरी एवं चेनारी इलाके में बड़े स्तर पर अवैध लॉटरी के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। एसटीएफ की टीम के अलावा संबंधित जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित गजानन सिद्धि विनायक राइस मिल में करीब 4 ट्रक लॉटरी के टिकट बरामद हुए हैं। ये सभी टिकट मिल के गोदाम में छिपाकर रखे गए थे। यह मिल पवन झुनझुनवाला का बताया जा रहा है। वह इस लॉटरी रैकेट के प्रमुख संचालकों में एक हैं। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। हालांकि इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *