बालिका के साथ हुक्का बार में गैंगरेप, 3 दबोचे

गोरखपुर। सहेलियों के साथ हुक्का बार में गई बालिका को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हुक्का बार और होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपितों पर दर्ज अपहरण के केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। बांसगांव इलाके की महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ रामगढ़ताल इलाके में किराये के मकान में रहती हैं। बेटी स्कूल आती-जाती थी। 31 दिसंबर की शाम चार बजे के करीब उसकी दो सहेलियां स्कूटी से आईं और फिर उसे साथ लेकर चली गईं। इसके बाद बालिका का कोई पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने रामगढ़ताल थाने में बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। मामले की छानबीन शुरू की गई और किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी से पूछताछ के बाद पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे लेकर गए थे। वहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी गांव का मूल निवासी है। जबकि, निखिल गौर देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव का निवासी है और वर्तमान में मोहद्दीपुर में रहता है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *