सुल्तानगंज के गनगनिया में ट्रैक्टर व टोटो में भीषण टक्कर चार लोग घायल, 2 को किया गया मायागंज रेफर

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया के पास ट्रैक्टर व टोटो में भीषण टक्कर होने पर टोटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हों गए. जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल संजय पासवान, गुड़िया देवी, सुमित्रा देवी एवं कुमकुम कुमारी को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लाया गया|

जहाँ डॉक्टर ने गंभीर स्तिथि देख संजय पासवान और गुड़िया देवी को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया| बताते चले की टोटो सवार संजय पासवान, गुड़िया देवी, सुमित्रा देवी एवं कुमकुम कुमारी सुल्तानगंज विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए टोटो से आ रही थी | तभी गंनगनिया के पास ट्रैक्टर और टोटो में भीषण टक्कर होने पर यह हादसा हो गया| इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर ट्रैक्टर और टोटो को जप्त करते हुए घटना की छानबीन में जुट गई है|

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *