भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

पटना / भागलपुर।भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस हृदयविदारक हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।


घटना से इलाके में मातम का माहौल

बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर इस्माइलपुर प्रखंड के नवटोलिया बजरंगबली मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। एक बच्चे को बचाने के प्रयास में तीन अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…