भागलपुर में 18 करोड़ से अधिक की 4 परियोजनाएँ शुरू
भागलपुर, 22 सितम्बर 2025।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग तथा कम्फेड की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया, जहाँ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित जिले के अधिकारी व लाभुक मौजूद रहे।
भागलपुर जिले में 4 परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं की नींव रखी गई, उनमें कुल 18 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाएँ शामिल हैं :
- ₹10.09 करोड़ से जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, गव्य विकास कैंपस, तिलकामांझी, भागलपुर
- ₹1.07 करोड़ से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, महेशपुर
- ₹1.07 करोड़ से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, नारायणपुर
- ₹5.50 करोड़ से 10 एमटी क्षमता वाला दही संयंत्र, कम्फेड भागलपुर
अधिकारियों और लाभुकों की उपस्थिति
इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजलि कुमारी सिन्हा, प्रबंधक कम्फेड भागलपुर, सहायक कुकुट पदाधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारीगण तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहे।
स्थानीय स्तर पर बड़ा प्रभाव
इन योजनाओं से जिले में न केवल पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी, बल्कि किसानों व दुग्ध उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी। प्रशिक्षण केंद्र और पशु चिकित्सालय पशुधन के बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में सहायक होंगे, जबकि दही संयंत्र से दूध उत्पादकों को सीधा बाज़ार उपलब्ध होगा।


