स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत भागलपुर में कई कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रमों पर रहा जोर

भागलपुर, 22 सितंबर 2025।स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” के अंतर्गत भागलपुर जिले में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर

जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसमें स्वच्छता कर्मियों और उनके परिवारजनों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों ने उन्हें स्वच्छता, पोषण और रोग-निवारण संबंधी परामर्श भी दिया।

जागरूकता कार्यक्रम

जिला सलाहकार (CB & IEC), भागलपुर की ओर से प्रखंड जगदीशपुर के सैनो में हाथ धुलाई और स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा सही तरीके से हाथ धोने की विधि भी सिखाई गई।

साफ-सफाई अभियान

इसके अतिरिक्त जिले में CTU की सफाई भी की गई। स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर परिसर की सफाई कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।


इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ना है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से जिले के हर नागरिक तक “स्वच्छता अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” का संदेश पहुँचाया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: एकचारी थाना पुलिस ने हथियारों के साथ अपराधी को दबोचा, 25 जिंदा कारतूस और 4 खोखा बरामद

    Share Add as a preferred…

    अलर्ट के बाद बरसे बादल: पटना सहित कई जिलों में तेज हवा और बारिश, मौसम हुआ सुहाना

    Share Add as a preferred…