सुल्तानगंज के पूर्व विधायक गणेश पासवान का निधन

तारापुर/सुल्तानगंज। सुल्तानगंज के पूर्व विधायक एवं तारापुर के सिसुआ गांव निवासी गणेश पासवान का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। रविवार की रात बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर रविवार की देर रात पैतृक गांव सिसुआ लाया गया। पूर्व विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत विधायक गणेश पासवान वर्ष 2000 से 2005 तक (समता पार्टी) सुल्तानगंज से विधायक रहने के अलावा बिहमा पंचयात के 36 वर्षो तक मुखिया रहे। वर्तमान में उनकी बहू ब्यूटी विश्वास जिला परिषद और भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष हैं। इधर पूर्व विधायक गणेश पासवान के निधन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा के कुमार प्रणय, भागलुपर सांसद और सुल्तानगंज के पूर्व विधायक सुबोध राय आदि ने शोक व्यक्त किया। सुल्तानगंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *