पूर्व अफसर की पत्नी डिजिटल अरेस्ट, डेढ़ करोड़ रुपये ठगे

गुरुग्राम। साइबर जालसाजों ने विदेश मंत्रालय के पूर्व अधिकारी की पत्नी को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 42 लाख रुपये ठग लिए। गुरुग्राम निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि जालसाजों ने सीबीआई-ईडी का भय दिखा उनसे ठगी की।

गुरुग्राम के मालिबू टाउन निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौकरानी के साथ रहती हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पिछले साल 25 अक्तूबर को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक महिला का फोन आया। उसने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके नाम से एक पार्सल चीन भेजा जा रहा है, जिसमें रुपये और ड्रग्स हैं। जालसाजों ने सीबीआई और ईडी का भय दिखाकर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। महिला ने एफडी-म्यूचुअल फंड से पौने दो करोड़ रुपये निकालकर बताए खातों में ट्रांसफर किए। आतंकी गतिविधि में शामिल होने का डर दिखाकर तीन करोड़ रुपये की मांग और की गई। महिला ने रकम जुटाने के लिए मकान तक बेच दिया। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर ठगी का पता चला। पीड़िता के अनुसार उनके पति विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त थे। पिछले साल उनका निधन हो गया।

  • Related Posts

    बिहार में 7 किलो अफीम का दूध बरामद, राजस्थान-झारखंड के तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *