पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जेल से रिहा, जेसीबी से बरसे फूल, इतने दिन के लिए मिली पैरोल

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बाहुबली को जेल से रिहा किया गया है। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें 15 दिन के लिए पैरोल मिली है। अनंत का जगह-जगह उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है और उन्हें फूल-मालाएं पहनाई जा रही हैं।

खास अंदाज में अपने समर्थकों से मिले अनंत

जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने खास अंदाज में अपने समर्थकों से मिले। इस दौरान उन्होंने अपना काला चश्मा पहना हुआ था। गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में अनंत सिंह की छवि एक बाहुबली नेता की रही है। अनंत सिंह करीब 5 सालों से जेल में हैं। उन पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। वह पटना की बेउर जेल में सजा काट रहे हैं।

उन्होंने न्यायालय से पैरोल मांगी थी, जिसके बाद उन्हें 15 दिन की पैरोल मिल गई। रविवार सुबह ही वह जेल से बाहर आए।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…