जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की, समर्थकों संग हुई भव्य घर वापसी

जहानाबाद, 12 अक्टूबर 2025:जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। अपने पुत्र ऋतुराज कुमार समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू कार्यालय, कर्पूरी सभागार में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

घर वापसी के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने डॉ. अरुण कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। समारोह में उपस्थित नेताओं ने अरुण कुमार के जदयू में शामिल होने को पार्टी और एनडीए के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक और राजनीतिक परंपरा के अनुसार डॉ. अरुण कुमार का स्वागत करते हुए संजय झा ने कहा, “अरुण कुमार की घर वापसी से एनडीए और मजबूत होगा और विधानसभा चुनाव में इसका बड़ा लाभ मिलेगा।”

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि समता पार्टी की निर्माण यात्रा में अरुण कुमार की महती भूमिका रही है। “अब वह पुनः जदयू परिवार में शामिल हो रहे हैं, यह हम सभी के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।”

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अरुण कुमार की मजबूत राजनीतिक पकड़ और व्यापक लोकप्रियता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में अरुण कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी की जोड़ी राजनीतिक तूफान लाएगी।

डॉ. अरुण कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर कार्य करने का अवसर प्राप्त होना मेरे लिए हर्ष का विषय है। हम सभी मिलकर जंगलराज की वापसी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बिहार प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।”

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कलेन्द्र राम, जगनारायण पासवान, सत्येंद्र पासवान, असगर अली, शमशाद आलम सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल थे।

मौके पर अन्य प्रमुख नेताओं में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, ललन सर्राफ, संजय गांधी, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, संजय सिंह, अनिल कुमार, नंदकिशोर कुशवाहा, रंजीत कुमार झा, ओमप्रकाश सेतु, अंजुम आरा, नवल शर्मा, अरविंद निषाद और चन्द्रभूषण कुमार समेत कई वरिष्ठ जदयू नेता उपस्थित रहे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Continue reading
    नालंदा में उम्रदराज महिलाओं ने दी परीक्षा, साक्षरता अभियान में बढ़ा उत्साह

    Continue reading