Bihar Desk | Updated: 11 Nov 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही विभिन्न जिलों में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। कटिहार, बेतिया, सीतामढ़ी, औरंगाबाद और मधुबनी से मतदान को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं।
कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने परिवार सहित किया मतदान
कटिहार सदर से बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज परिवार सहित मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि—
“इस बार जनता रिकॉर्ड तोड़ मतदान करेगी और पिछले चुनाव का रिकॉर्ड भी टूटेगा।”
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें देखने को मिलीं।
बेतिया में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया वोट
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालय, हरसरी में वोट डाला।
मतदान के बाद उन्होंने कहा—
“विकसित बिहार, विकसित भारत का सपना अब साकार हो रहा है। जनता डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करती है और एक बार फिर विकास और स्थिरता की सरकार बनेगी।”
सीतामढ़ी में 83 वर्षीय महिला ने किया मतदान
सीतामढ़ी से प्रेरक खबर आई है, जहां 83 वर्ष की महिला ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
औरंगाबाद में शांतिपूर्ण मतदान जारी
औरंगाबाद जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
ठंड के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का उत्साह देखने को मिला।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है।
- डीएम, एसपी और अन्य वरीय अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
- संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है
शहरी बूथों पर सुस्ती, गांवों में जोश चरम पर
शहरी इलाके के बूथों पर शुरूआती घंटे में मतदाताओं की संख्या कम देखी गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं।
जिला मुख्यालय स्थित वीआईपी बूथों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही।

मधुबनी: जिलाधिकारी अमर कुमार पहुंचे कंट्रोल रूम
मधुबनी में जिलाधिकारी अमर कुमार ने कंट्रोल रूम पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की।
उन्होंने बताया—
“10 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सीमा क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।”
ग्राउंड रिपोर्ट
- कटिहार से – रतन
- बेतिया से – दीपक
- औरंगाबाद से – रूपेश


