भागलपुर : वन विभाग ने दो अवैध आरा मिल में की छापेमारी, सील

पीरपैंती। कहलगांव प्रक्षेत्र अंतर्गत अवैध आरा मिल के खिलाफ प्रखंड के काली प्रसाद गांव में छापेमारी की गई। जिसका नेतृत्व रेंज ऑफिसर रूपम कुमार सिंह ने किया।

रूपम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राम दास और रकीम नामक व्यक्ति अवैध रूप से आरा मिल चला रहा है। इसी सूचना पर दोनों के मिल पर छापेमारी की गई। हालांकि मिल हटा लिया गया है, फिर भी राम दास के मिल से शीशम का लकड़ी, बुरादा आदि और रकीम के मिल से चार सिल्ली लकड़ी और अन्य प्रकार के लकड़ी बरामद किए गए। रेंज ऑफिसर ने बताया कि मिल में ताला लगा कर सील कर दिया गया।

  • Related Posts

    भागलपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त: पुआल के नीचे मिली 20 लाख की ‘दारू’; झारखंड से मुंगेर जा रहा था UP नंबर का ट्रक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर का ‘नटवरलाल’ धनबाद में गिरफ्तार: आर्मी अफसर का बेटा बताकर महिलाओं को फंसाता था प्रेम जाल में; सिजुआ की युवती ने चंडीगढ़ से पकड़कर सिखाया सबक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *