खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीडीएस दुकानों की रिक्तियों को भरने की कवायद शुरू

पटना, 28 अगस्त।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्यभर में जनवितरण प्रणाली (PDS) की खाली पड़ी दुकानों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने सभी जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पीडीएस दुकानों की रिक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द भरा जाए।

समीक्षा बैठक की मुख्य बातें

  • रिक्त पीडीएस दुकानों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
  • CMR चावल से संबंधित भुगतान 15 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश।
  • अगस्त माह का खाद्यान्न वितरण 31 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने की सख्त हिदायत।
  • विक्रेताओं को लंबित मार्जिन मनी का जल्द भुगतान करने का आदेश।

विक्रेताओं के हित में सरकार का बड़ा कदम

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य सरकार ने पीडीएस डीलरों के मार्जिन में 47 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जो सितंबर माह से लागू होगी। इससे राज्यभर के लगभग 50 हजार पीडीएस डीलरों को सीधा लाभ मिलेगा।
साथ ही, सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि पीडीएस की दुकानों को सोमवार को साप्ताहिक अवकाश तथा प्रमुख त्योहारों के दिन बंद रखने की अनुमति दी जाएगी।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में विभाग के सचिव मो० नैय्यर इकबाल, विशेष सचिव श्री उपेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव श्री रवीन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनोद तिवारी एवं सुश्री सृष्टि प्रिया के साथ-साथ बिहार राज्य खाद्य असैनिक आपूर्ति निगम (BSFC) के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…