आरजेडी की चुनावी हार के बाद लालू परिवार में बड़ा संकट, रोहिणी के बाद तेजस्वी की तीन बहनें भी राबड़ी आवास छोड़ दिल्ली रवाना

बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है, जहां विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी शिकस्त के बाद लालू परिवार में उथल-पुथल तेज हो गई है। रोहिणी आचार्य द्वारा लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने के एलान के बाद अब तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया है और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।


रोहिणी आचार्य ने लगाया तेजस्वी के करीबियों पर गंभीर आरोप

आरजेडी की हार के बाद रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, उनके करीबी सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव, साथ ही रमीज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी ने साफ कहा कि पार्टी की हार पर सवाल उठाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उन्हें चप्पल से पीटा गया। इसी के बाद उन्होंने राजनीति और लालू परिवार—दोनों से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं, जहां से वे सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं।


तीन और बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास

रोहिणी के खुलासों और आरोपों के बाद लालू परिवार में तनाव और बढ़ गया है। इन घटनाओं के बीच तेजस्वी यादव की तीन बहनों—चंदा यादव, राजलक्ष्मी यादव और रागिनी यादव—ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों अपने बच्चों और परिवार के साथ दिल्ली प्रस्थान कर चुकी हैं।


राजद की करारी हार और परिवार में बढ़ता विद्रोह

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को प्रचंड जीत की उम्मीद थी। पूरा लालू परिवार राबड़ी आवास में संभावित जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार था, लेकिन नतीजों ने सभी को चौंका दिया। महागठबंधन और आरजेडी को भारी पराजय का सामना करना पड़ा और तेजस्वी यादव की रणनीतियाँ पूरी तरह विफल रहीं।

इसी करारी हार का असर अब लालू परिवार में खुले विद्रोह के रूप में दिख रहा है, जहां लगातार सदस्य घर छोड़ रहे हैं और आपसी आरोप-प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं।


ये भी पढ़े..

ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

Share Add as a preferred…

बांका के शीतलपुर में युवक की संदिग्ध मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Share Add as a preferred…