बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए चारा वितरण कार्यक्रम, सरकार ने बढ़ाया कदम

पटना, 22 अगस्त:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के जीवन की रक्षा के लिए बिहार सरकार ने पशु चारा वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन के सहयोग से जिला पशुपालन पदाधिकारी कर रहे हैं।

पशुओं की आवश्यकता के अनुसार चारा वितरण किया जाता है—

  • बड़े पशुओं के लिए 6 किलो,
  • छोटे पशुओं के लिए 3 किलो,
  • भेड़-बकरियों के लिए 1 किलो।

चारा वितरण से पहले प्रभावित पशुओं की गणना कर टोकन जारी किए जाते हैं और उसी के आधार पर क्रमवार चारा उपलब्ध कराया जाता है। शिविरों व अस्थायी शिविरों में यह व्यवस्था बाढ़ की स्थिति के अनुसार निरंतर चलती रहती है।

सरकार ने पशुपालकों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर पशुपालन निदेशालय, पटना (0612-2230942) या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना (0612-2226049) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


 

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading