हर घर अन्न – हर थाली में पोषण,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से बिहार में 2 करोड़ से अधिक परिवार लाभान्वित

पटना, 22 अगस्त:बिहार में खाद्य सुरक्षा को मज़बूती देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) अहम भूमिका निभा रही है। वर्तमान में राज्य के 2.06 करोड़ परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के तहत बिहार में हर माह औसतन 4.25 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत

  • पूर्विकता प्राप्त गृहस्थी (PHH): 1.83 करोड़ परिवारों को प्रत्येक लाभुक को 5 किलो खाद्यान्न (1 किलो गेहूं, 4 किलो चावल) निःशुल्क।
  • अन्त्योदय अन्न योजना (AAY): 22.81 लाख परिवारों को प्रति परिवार 35 किलो खाद्यान्न (7 किलो गेहूं, 28 किलो चावल) निःशुल्क।

सरकार ने जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी जनवितरण केंद्रों पर ई-पीओएस मशीनें लगाई हैं। इससे लाभुक का नाम, पहचान, वितरित अनाज की मात्रा और तिथि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। हर लेन-देन की जानकारी रियल टाइम नियंत्रण कक्ष तक पहुँचती है, जिससे अनियमितताओं पर रोक लगी है।

ई-पीओएस तकनीक से बिहार की राशन वितरण प्रणाली अब और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बन गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…