भागलपुर में बाढ़ राहत शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला लाभ

भागलपुर | 14 अगस्त 2025 —सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित संस्था Heroic HIFI Foundation ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष बाढ़ राहत शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 500 से अधिक पीड़ित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।

शिविर में रही खास मौजूदगी

कार्यक्रम में सेंट टेरेसा स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर थेरेसा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य नीलकमल सर, फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अंकित आर्यन, गौरव, अमन, अभिषेक और प्रेरणा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्या-क्या मिला बाढ़ पीड़ितों को

शिविर में पीड़ितों के बीच खाद्यान्न, सूखा राशन, पीने का पानी, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएँ वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय पर मदद पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

“ऐसी पहल से समाज में एकता बढ़ती है” — सिस्टर थेरेसा

सिस्टर थेरेसा ने कहा—
“आज के समय में इस तरह की पहलें न केवल पीड़ित परिवारों के लिए राहत का कार्य करती हैं, बल्कि समाज में एकता और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत बनाती हैं।”

वहीं Heroic HIFI Foundation के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।


 

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading