भागलपुर : गोराडीह में भूखे सोए बाढ़ पीड़ित, विधायक पवन यादव ने C.O. और B.D.O. को बर्खास्त करने की मांग की

भागलपुर | 14 अगस्त 2025 —बिहार में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक किचन में राशन न मिलने के कारण भूखे सोना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह लापरवाही अंचलाधिकारी (C.O.) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (B.D.O.) के कारण हुई है।

निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा

कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। जब वे मोहनपुर पंचायत के चार नंबर वार्ड, भगवती स्थान पहुंचे तो ग्रामीणों ने शिकायत की कि सामुदायिक किचन में पिछले कई दिनों से राशन की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोग भूखे रहने को मजबूर हैं।

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — पवन यादव

विधायक पवन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा—
“गोराडीह प्रखंड में अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है। मैं जिला अधिकारी से मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारियों को अविलंब बर्खास्त कर नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।”

उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन द्वारा तुरंत राशन की व्यवस्था नहीं की गई तो वे अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन और भोजन की व्यवस्था करेंगे।

ग्रामीणों में आक्रोश

गांव के बाढ़ प्रभावित लोग इस स्थिति से नाराज हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण घर उजड़ गए हैं, ऊपर से भोजन और राहत सामग्री की किल्लत ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    गांव वालों पर लगेगा ₹1200 टैक्स या मिलेगी राहत? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग

    Share Add as a preferred…

    20 जुलाई से शुरू हो सकता है बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, कई बड़े मुद्दों पर सत्ता-विपक्ष में तीखी टक्कर तय

    Share Add as a preferred…