​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

बाढ़ (पटना) | बाढ़ पुलिस की लंबी बांहें आखिरकार शातिर अपराधियों तक पहुंच ही गईं। पुलिस ने 2024 में हुए दो बड़े डकैती कांडों का मुख्य आरोपी सनी कुमार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले दो सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था और दूसरे राज्यों में नाम-पहचान बदल कर छिपा हुआ था।

शेखपुरा का रहने वाला है मास्टरमाइंड

​गिरफ्तार अपराधी की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है।

  • ​एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को तकनीकी अनुसंधान से पता चला कि सनी तमिलनाडु में छिपा है।
  • ​इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी गई, जिसने उसे धर दबोचा।

दयाचक और नोनिया बाग में डाली थी डकैती

​सनी कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। बाढ़ थाने में उसके खिलाफ 2024 में दो संगीन मामले दर्ज हैं:

  1. कांड संख्या 389/2024: दयाचक मोहल्ले में स्वर्ण व्यवसायी के घर डकैती।
  2. कांड संख्या 450/2024: नोनिया बाग में डकैती की घटना।

​इन दोनों मामलों में उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी, लेकिन सनी फरार चल रहा था।

झारखंड के निरसा में भी वांटेड

​पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सनी सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ निरसा थाना (धनबाद) में भी डकैती का एक मामला दर्ज है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि लूटे गए सामान और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी मिल सके।

  • Related Posts

    बिहार दिवस के मंच पर गूंजी ‘शक्ति’ और ‘देशभक्ति’ की थाप! ACS डॉ. एन विजयलक्ष्मी के भरतनाट्यम ने बांधा समां; श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल हुआ भक्तिमय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर उद्योग विभाग के पवेलियन का ‘ग्रैंड फिनाले’; ‘मेड इन बिहार’ ब्रांड ने जीता दिल, सचिव कुंदन कुमार ने कारीगरों और स्टार्टअप्स की थपथपाई पीठ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading