बिहार में ‘गुरुजी’ बनने का फिर सुनहरा मौका: 44,000 पदों पर जल्द होगी बहाली; मार्च में आएगा विज्ञापन, JDU ने दी खुशखबरी

पटना | बिहार में सरकारी नौकरी की बहार अभी खत्म नहीं हुई है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के तीन चरणों की सफलता के बाद अब नीतीश सरकार चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी में जुट गई है। सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य में जल्द ही 44,000 से अधिक शिक्षकों की नई बहाली होगी।

JDU का ट्वीट: ‘शिक्षा के विस्तार को मिलेगी गति’

​इस बंपर बहाली की जानकारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल के जरिए दी है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा:

“राज्य में शिक्षा के विस्तार को और गति देते हुए शीघ्र ही 44,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।”

 

मार्च में आएगा विज्ञापन, BPSC करेगा परीक्षा

​अगर आप भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो कमर कस लीजिए।

  • कब आएगा विज्ञापन? अधिकारियों के मुताबिक, बहाली की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगले महीने यानी मार्च 2026 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इसका विज्ञापन जारी कर देगा।
  • कौन सा चरण? यह बहाली TRE-4 के तहत की जाएगी।

रिकॉर्ड: 2 साल में 2.27 लाख को मिली नौकरी

​बिहार सरकार ने पिछले दो सालों में शिक्षक भर्ती के मामले में रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक तीन चरणों (TRE-1, TRE-2 और TRE-3) में कुल मिलाकर 2,27,000 से अधिक बेरोजगारों को शिक्षक बनाया जा चुका है। अब 44 हजार नई वैकेंसियों से युवाओं में उम्मीद की नई लहर दौड़ गई है।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…